PM RAHAT योजना 2026

PM RAHAT योजना 2026:

भारत में हर दिन हजारों सड़क दुर्घटनाएँ होती हैं, जिनमें कई लोग समय पर इलाज न मिलने के कारण अपनी जान गंवा देते हैं। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए सरकार ने एक बेहद महत्वपूर्ण योजना शुरू की है — PM RAHAT योजना (Road Accident Victim Hospitalisation and Assured Treatment)
PM RAHAT योजना सड़क हादसे में घायल लोगों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराके उनका मुफ्त इलाज सुनिश्चित करती है। इस योजना का उद्देश्य सड़क हादसे में घायल लोगों को कैशलेस इलाज उपलब्ध कराना है।

PM RAHAT योजना क्या है ?

PM RAHAT योजना का पूरा नाम है ? (Road Accident Victim Hospitalisation and Assured Treatment)
यह एक सरकारी स्वास्थ्य सुरक्षा संबंधित योजना है, जिसका उद्देश्य सड़क दुर्घटना पीड़ितों को: PM RAHAT योजना के तहत सड़क हादसे में घायल लोगों को 1.5 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज दिया जाएगा यह सुविधा हादसे की तारीख से 7 दिनों तक उपलब्ध रहती है। PM RAHAT योजना का लाभ किसी भी जगह हुए हादसे पर लागू होता है, चाहे वह राष्ट्रीय राजमार्ग, राज्य राजमार्ग सड़क हो या शहर की सड़क हो।
  • दुर्घटना के तुरंत मेडिकल सहायता देना।
  • बिना किसी भुगतान के इलाज उपलब्ध कराना।
  • हादसे में घायल लोगों अस्पताल में भर्ती की सुविधा सुनिश्चित करना।
सरल शब्दों में कहें तो, अगर कोई व्यक्ति सड़क हादसे में घायल हो जाता है तो उसे इलाज के लिए पैसों की चिंता नहीं करनी होगी।

PM RAHAT योजना का मुख्य उद्देश्य ?

इस योजना को लागू करने के पीछे सरकार के कुछ प्रमुख लक्ष्य हैं:
  • सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की जान बचाना।
  • दुर्घटना  के बाद इलाज में देरी को रोकना।
  • गरीब और मध्यम वर्ग को आर्थिक राहत देना।
  • आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं को मजबूत बनाना।
  • अस्पतालों को तुरंत इलाज के लिए प्रेरित करना।

PM RAHAT योजना के तहत क्या सुविधाएँ मिलेंगी ?

इस योजना के अंतर्गत घायल व्यक्तियों को निम्न लाभ दिए जाएंगे :

मुफ्त अस्पताल में भर्ती:

घायल व्यक्तियों को दुर्घटना के तुरंत बाद अस्पताल में भर्ती किया जाएगा।

कैशलेस इलाज:

पीड़ितों को या परिवार के लोगो इलाज के लिए पैसे नहीं देने होंगे।

इमरजेंसी उपचार की गारंटी:

दुर्घटना के तुरंत  बाद शुरुआती “गोल्डन ऑवर” में इलाज सुनिश्चित होगा।

सरकारी और चयनित निजी अस्पताल शामिल:

PM RAHAT योजना में सरकारी अस्पतालों के साथ-साथ कुछ निजी अस्पताल भी जोड़े जाएंगे।

गंभीर चोटों का इलाज भी कवर:

सर्जरी, ICU, दवाइयाँ और अन्य उपचार भी शामिल हो सकते हैं।

किन-किन लोगों को मिलेगा योजना का लाभ ?

PM RAHAT योजना का लाभ:
  • किसी भी सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को
  • बिना आय सीमा को देखे फ्री इलाज किया जाएगा
  • बिना किसी जाति या वर्ग भेदभाव के सभी घायल व्यक्तियों की जान बचाना
  • देश के सभी नागरिकों को इस योजना का लाभ मिलेगा। यानी यह योजना सभी के लिए सार्वभौमिक है।

PM RAHAT योजना कैसे काम करेगी ?

योजना की प्रक्रिया काफी सरल होगी:
  1. कहीं पर सड़क दुर्घटना होती है
  2. घायल व्यक्ति को नजदीकी अस्पताल ले जाया जाता है
  3. अस्पताल मे उसका तुरंत इलाज शुरू होगा
  4. घायल व्यक्ति के 1.5 लाख रु. तक का इलाज का खर्च सरकार द्वारा वहन किया जायेगा
  5. मरीज को अस्पताल मे कैशलेस सुविधा मिलेगी

PM RAHAT योजना क्यों जरूरी है ?

भारत में सड़क दुर्घटनाओं के आंकड़े लगातार बढ़ रहे हैं।
कई बार लोग इसलिए इलाज नहीं करा पाते क्योंकि:
  • घायल व्यक्ति के पास पैसे नहीं होते हैं।
  • अस्पताल मे पहले भुगतान करना होता हैं।
  • कई बार तो समय पर उपचार नहीं मिल पाने के कारण घायल व्यक्तियों कि मौत भी हो जाती है।
PM RAHAT योजना इन सभी समस्याओं का समाधान करती है।

PM RAHAT योजना के मुख्य फायदे ?

इस योजना से देश को कई मुख्य फायदे:
  • देश मे दुर्घटना मृत्यु दर कम होगी।
  • गरीबों को आर्थिक सुरक्षा मिलेगी।
  • अस्पतालों में इलाज की प्रक्रिया तेज होगी।
  • देश का सड़क सुरक्षा और हेल्थ सिस्टम मजबूत होगा।
  • हर नागरिक को भरोसेमंद मेडिकल सहायता मिलेगी।
More govement schmesClick here

निष्कर्ष

PM RAHAT (Road Accident Victim Hospitalisation and Assured Treatment) Scheme सड़क दुर्घटना पीड़ितों के लिए एक जीवनरक्षक योजना है। यह न केवल मुफ्त इलाज की सुविधा देती है, बल्कि आपातकालीन स्थिति में तुरंत सहायता सुनिश्चित करती है। सरकार की यह पहल “इलाज पहले, भुगतान बाद में” की सोच को मजबूती देती है और भारत को एक सुरक्षित व संवेदनशील राष्ट्र बनाने की दिशा में बड़ा कदम है।

PM RAHAT योजना भारत के हेल्थकेयर और सड़क सुरक्षा क्षेत्र में एक क्रांतिकारी बदलाव ला सकती है। यदि इसे प्रभावी तरीके से लागू किया गया तो लाखों लोगों की जान बचाई जा सकती है।

More info.click here

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now