प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (Pradhan Mantri Jan Arogya Yojana – PMJAY) भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी स्वास्थ्य योजना है, जिसे “आयुष्मान भारत योजना” (Ayushman Bharat Yojana) के नाम से भी जाना जाता है।
इस योजना की शुरुआत 23 सितंबर 2018 को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा की गई थी।
इस योजना का उद्देश्य देश के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगो को मुफ़्त स्वास्थ्य बीमा सुविधा प्रदान करना है ताकि कोई भी गरीब व्यक्ति आर्थिक कारणों से अपने इलाज से वंचित न रहे। भारत सरकार की इस प्रमुख योजना राष्ट्रीय स्वास्थ्य नीति 2017 की अनुशंसा के अनुसार, सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज (UHC) के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए शुरू की गई थी। “AB-PMJAY” दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य बीमा योजना है, जिसका उद्देश्य 10.74 करोड़ से अधिक गरीब और कमजोर वर्ग के परिवारों को माध्यमिक और तृतीयक देखभाल अस्पताल में भर्ती के लिए प्रति वर्ष परिवार के सदस्यों को ₹ 5,00,000 का स्वास्थ्य कवर प्रदान करना है, जो भारतीय आबादी के निचले 40% हिस्से का गठन करते हैं। “AB-PMJAY” योजना पूरी तरह से सरकार द्वारा वित्त पोषित है और कार्यान्वयन की लागत केंद्र और राज्य सरकारें साथ मिलकर साझा करती हैं।
आयुष्मान भारत, स्वास्थ्य सेवा वितरण के क्षेत्रीय और खंडित दृष्टिकोण से आगे बढ़कर एक व्यापक आवश्यकता-आधारित स्वास्थ्य सेवा की ओर आगे बढ़ने का एक प्रयास है। इस योजना का उद्देश्य प्राथमिक, द्वितीयक और तृतीयक स्तरों पर स्वास्थ्य सेवा प्रणाली (रोकथाम, संवर्धन और चलित देखभाल सहित) को समग्र रूप से पूरे देश-भर मे संबोधित करने के लिए अग्रणी हस्तक्षेप करना है। आयुष्मान भारत एक सतत देखभाल दृष्टिकोण अपनाता है, जिसमें दो परस्पर संबंधित घटक शामिल हैं – आयुष्मान भारत – “Pradhan Mantri Jan Arogya Yojana” (AB-PMJAY) का शुभारंभ 23 सितंबर 2018 को भारत के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा रांची, झारखंड में किया गया था।
🌿 प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PMJAY) की मुख्य विशेषताएँ
-
मुफ़्त स्वास्थ्य बीमा कवरेज:
भारत मैं प्रत्येक पात्र परिवार को ₹5 लाख प्रति वर्ष तक का कैशलेस (बिना पैसे दिए) इलाज की सुविधा फ्री मिलेगी। -
लाभार्थी वर्ग:
“Pradhan Mantri Jan Arogya Yojana” गरीबी रेखा से नीचे (BPL) रहने वाले परिवारों, ग्रामीण मजदूरों, और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगो के लिए शुरू की गई है। -
हॉस्पिटल कवर:
“Pradhan Mantri Jan Arogya Yojana” के तहत पुरे देश मे सरकारी और पंजीकृत निजी अस्पतालों में इलाज करवाया जा सकता है। -
बीमारियाँ कवर है :
-
हार्ट सर्जरी
-
किडनी ट्रांसप्लांट
-
कैंसर का इलाज
-
ऑर्थोपेडिक सर्जरी
-
मातृत्व सेवाएँ
-
नवजात शिशु देखभाल
-
मेडिकल व सर्जिकल उपचार (1,500+ पैकेज)
-
-
पेपरलेस सुविधा:
लाभार्थी केवल आयुष्मान कार्ड (Ayushman Card) दिखाकर बिना किसी भुगतान के इलाज करवा सकता हैं। -
ऑल/पैन-इंडिया योजना:
यह योजना भारत के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में लागू है, जिससे देश भर में समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को लाभ मिलेगा।👥 “Pradhan Mantri Jan Arogya Yojana” के पात्रता मानदंड
ग्रामीण क्षेत्रों के लिए:
-
कच्चे मकान में रहने वाले परिवार
-
भूमिहीन श्रमिक
-
महिला मुखिया वाले परिवार
-
दिव्यांग सदस्य वाले परिवार
-
अनुसूचित जाति/जनजाति (SC/ST) परिवार
-
बेघर परिवार
शहरी क्षेत्रों के लिए:
-
रिक्शा चालक
-
घरेलू नौकर
-
ठेलेवाले, निर्माण मजदूर
-
चौकीदार, प्लंबर, इलेक्ट्रीशियन आदि
📄 आवश्यक दस्तावेज़:
-
आधार कार्ड
-
राशन कार्ड
-
मोबाइल नंबर
-
जन आधार कार्ड
-
पहचान पत्र
-
परिवार के सदस्यों की सूची
- आय प्रमाण पत्र
-
🏥”Pradhan Mantri Jan Arogya Yojana” की आवेदन प्रक्रिया / Registration Process
-
आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ: CLICK HERE
-
“Am I Eligible” पर क्लिक करें और अपना मोबाइल नंबर व राज्य चुनें।
-
OTP डालें और परिवार का विवरण देखें कि आप पात्र हैं या नहीं।
-
अगर आप पात्र हैं, तो आयुष्मान कार्ड डाउनलोड करें या निकटतम CSC केंद्र पर जाकर बनवाएँ।
-
फिर किसी सरकारी और निजी अस्पताल में जाकर कैशलेस इलाज प्राप्त कर सकते हैं।
योजना से अब तक के लाभ (2025 तक)
-
60 करोड़ से अधिक लोग इस योजना के दायरे में हैं।
-
25 करोड़ से अधिक आयुष्मान कार्ड जारी किए जा चुके हैं।
-
लाखों मरीजों को महंगे इलाज की मुफ्त सुविधा मिल चुकी है।
🎯 Pradhan Mantri Jan Arogya Yojana के उद्देश्य
-
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान करना।
-
गरीबी के कारण स्वास्थ्य सेवाओं से वंचित लोगों की मदद करना और अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराना।
-
स्वास्थ्य क्षेत्र में समानता सुनिश्चित करना।
-
अस्पताल में भर्ती होने के खर्च का बोझ कम करना।