8th Pay Commission – 2026–27

8th pay commission: क्या कर्मचारियों को एरियर मिलेगा? कब आएगा पैसा खाते में?

जनवरी 2026 लगभग समाप्त हो चुकी है, लेकिन 8th Pay Commission को लेकर अब तक कोई औपचारिक घोषणा या क्रियान्वयन नहीं हुआ है। ऐसे में केंद्र सरकार के कर्मचारियों के मन में स्वाभाविक रूप से चिंता है। सबसे बड़ा सवाल यही है कि, अगर वेतन संशोधन में देरी होती है, तो क्या एरियर मिलेगा ? और पैसा कब तक खाते में आएगा ?

8th Pay Commission की तय तारीख क्या है ?

सरकारी रिकॉर्ड के अनुसार, 7वें वेतन आयोग की अवधि 31 दिसंबर 2025 को समाप्त होती है और 8वां वेतन आयोग 1 जनवरी 2026 से लागू माना जाना है।
लेकिन केवल तारीख से तय होना ही काफी नहीं होता। किसी भी वेतन आयोग को लागू करने के लिए:
  • आयोग का गठन
  • सिफारिशों की रिपोर्ट
  • कैबिनेट की मंजूरी
  • और फिर आदेश जारी होना, जरूरी होता है।
  • फिलहाल, संकेत मिल रहे हैं कि आयोग के गठन और प्रक्रिया में देरी हो सकती है। इसी कारण वेतन बढ़ोतरी तुरंत लागू न होकर, तारीखआगे खिसक सकती है।

क्या कर्मचारियों को एरियर मिलेगा ?

हां, (arrears) मिलने की पूरी संभावना है।

 यदि 8वां वेतन आयोग 1 जनवरी 2026 से प्रारंभ माना जाता है, लेकिन कुछ महीने बाद लागू होता है, तो बीच के महीनों का जो बढ़ा हुआ वेतन होगा, उसे (arrears) एरियर के रूप में दिया जाएगा। वित्तीय विशेषज्ञों के अनुसार, यदि नया वेतन जनवरी 2026 से लागू माना जाता है लेकिन भुगतान बाद में शुरू होता है, तो कर्मचारियों को जनवरी 2026 से लेकर लागू होने की तारीख तक का एरियर दिया जाएगा है।
सरल शब्दों में:
  • अगर नया वेतन FY 2026–27 में मिलता है।
  • तो जनवरी 2026 से उस तारीख तक का अंतर = arrears
  • एकमुश्त एरियर के रूप में दिया जा सकता है।

8th Pay Commission में देरी क्यों ?

अगर हम 7वें वेतन आयोग के अनुसार देखे, तो :-

  • प्रभावी तिथि : जनवरी 2016
  • कैबिनेट मंजूरी : जून 2016
  • एरियर भुगतान :  FY 2016–17 के दौरान मिल गया था। More info.
यानी, प्रभावी तिथि और असली सैलरी मिलने के बीच 5–6 महीने का अंतर था। यही पैटर्न इस बार भी दोहराया जा सकता है।
वित्तीय विशेषज्ञों का मानना है कि कर्मचारियों को वास्तविक वेतन वृद्धि और एरियर का भुगतान FY 2026–27 में देखने को मिल सकता है।

कर्मचारियों की सैलरी कितनी बढ़ सकती है ? (Fitment Factor)

वेतन बढ़ोतरी पूरी तरह से “फिटमेंट फैक्टर” पर निर्भर करती है।

 फिटमेंट फैक्टर वह गुणांक (Multiplier) है, जिससे मौजूदा Basic pay को गुणा करके नयाBasic pay तय किया जाता है।
  • 7वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर : 2.57 था.
  • 8वें वेतन आयोग में अनुमानित रेंज : 1.83 से 2.46 (कुछ विशेषज्ञों की माने तो 2.8–3.0 तकमाना जा सकता  हैं।
– फिटमेंट फैक्टर जितना ज्यादा होगा बेसिक सैलरी उतनी ही अधिक होगी और इससे DA, HRA और पेंशन पर भी बड़ा असर पड़ेगा।

अब 8th Pay Commission से कर्मचारियों को क्या उम्मीद रखनी चाहिए ?

जनवरी 2026 निकल जाने के बाद फिलहाल स्थिति कुछ इस प्रकार है :
  • ✔️ प्रभावी तिथि : 1 जनवरी 2026 ( ये तारीख संभावित हैं )
  • ⏳ वास्तविक भुगतान : FY 2026–27 को हो सकता है।
  •  💰 एरियर : FY 2026–27 मे एरियर मिलने की पूरी संभावना है।
  • 📈 सैलरी बढ़ोतरी : फिटमेंट फैक्टर पर निर्भर करेगी।
हालांकि इंतजार लंबा हो सकता है, लेकिन अगर पुराना रिकॉर्ड देखा जाए तो देरी का मतलब नुकसान नहीं है, क्योंकि एरियर उस कमी को काफी हद तक पूरा कर सकता है

निष्कर्ष :-

फिलहाल कर्मचारियों को थोड़ा धैर्य रखना होगा। क्यूंकि 8th Pay Commission की समय-सीमा इस बात पर निर्भर करेगी कि, सरकार आयोग का गठन कब करती है, रिपोर्ट कब आती है और कैबिनेट से मंजूरी कितनी जल्दी मिलती है। लेकिन एक बात साफ है – अगर वेतन लागू होने में देरी होती है, तो एरियर मिलने की संभावना “पूरी तरह से बढ़ सकती है”। More – सरकारी योजनाएँ। 

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now