मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना 2026

मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना क्या है ?

राजस्थान सरकार द्वारा राज्य के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और रोजगार के नए अवसर देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना शुरू की गई है। यह योजना खासतौर पर उन लोगों के लिए है जो खुद का व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं, लेकिन आर्थिक संसाधनों की कमी के कारण आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं। इस योजना के माध्यम से सरकार युवाओं, महिलाओं और बेरोजगार नागरिकों को रोजगार सृजित करने के लिए 50 हज़ार रुपये से लेकर 10 लाख रुपये तक का ब्याज मुक्त ऋण दिया जायेगा।

मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के मुख्य उद्देश्य और विशेषताएं ?

मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना राजस्थान सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका निम्न उद्देश्य एवं विशेषताएं है :-
  • आर्थिक सहायता और ऋण : नागरिकों को व्यवसाय शुरू करने के लिए बैंकों के माध्यम से आसान किस्तों पर 50 हज़ार रुपये से लेकर 10 लाख रुपये तक का ब्याज मुक्त ऋण और मार्जिन मनी अनुदान उपलब्ध कराना।
  • स्वयं आत्मनिर्भरता : युवाओं को नौकरी की तलाश में इधर-उधर भटकने के बजाय, नौकरी देने वाला (उद्यमी) बनाना ही राज्य की सरकार का उदेश्य है।
  • पलायन पर रोक: नागरिकों को  स्थानीय स्तर पर ही रोजगार के अवसर सृजित कराके ग्रामीण व पहाड़ी क्षेत्रों से शहरों की ओर पलायन को रोकना।
  • विशेष वर्गों को प्राथमिकता देना : इस योजना के माध्यम से कोविड-19 के समय लौटे प्रवासी, महिला उद्यमी, और दिव्यांग व्यक्तियों को अपना उद्यम स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित करना।
  • सुविधाएं : धन मार्जिन, ब्याज सब्सिडी, और ब्याज मुक्त ऋण गारंटी के साथ-साथ प्रशिक्षण की सुविधाएं प्रदान करना।

मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के अंतर्गत मिलने वाला ऋण ?

इस योजना के तहत सरकार विभिन्न श्रेणियों में लोन उपलब्ध कराती है :

🔹 छोटे व्यवसाय के लिए लोन

  • सर्विस सेंटर, दुकान, ब्यूटी पार्लर, मोबाइल रिपेयरिंग आदि, जैसे छोटे व्यवसाय शुरू करने के लिए लोन दिया जाएगा।

🔹 उद्योग लगाने के लिए लोन

  • हैंडीक्राफ्ट, मैन्युफैक्चरिंग यूनिट, फूड प्रोसेसिंग, आदि, जैसे उद्योग लगाने के लिए लोन भी दिया जाएगा।

🔹 कृषि आधारित व्यवसाय पर ऋण 

  • डेयरी, पोल्ट्री फार्म, कृषि उपकरण व्यवसाय आदि, पर लोन राशि व्यवसाय के प्रकार और प्रोजेक्ट रिपोर्ट के आधार पर तय की जाती है।

 आवेदन के लिए पात्रता ?

मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना का लाभ उठाने के लिए निम्न पात्रताएँ हैं –

  • आवेदक राजस्थान का स्थायी निवासी होना चाहिए।
  • उम्र सामान्यत : 18 से 55 वर्ष के बीच होना चाहिए।
  • आवेदक बेरोजगार या स्वरोजगार शुरू करने का इच्छुक होना चाहिए।
  • आवेदक के पास व्यवसाय से संबंधित योजना या प्रोजेक्ट होना चाहिए।
  • आवेदक बैंक डिफॉल्टर नहीं होना चाहिए।

निम्न को विशेष प्राथमिकता दी जाती है :

  • महिलाओं को
  • अनुसूचित जाति/जनजाति वर्ग को
  • दिव्यांग नागरिकों को
  • ग्रामीण युवाओं को

मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज ?

आवेदन के समय निम्न दस्तावेज जरूरी होते हैं :-

  • प्रोजेक्ट रिपोर्ट, बैंक पासबुक
  • आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • आधार कार्ड, पैन कार्ड, जन आधार कार्ड
  • मोबाइल नंबर (आधार कार्ड से लिंक हो)

मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया कैसे करें ?

Step 1: सरकारी पोर्टल पर जाएं

राजस्थान सरकार की आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी ई-मित्र केंद्र पर जाएं।

Step 2: आवेदन फॉर्म भरें

अपनी व्यक्तिगत जानकारी और व्यवसाय विवरण के साथ आवेदन फॉर्म भरें। फॉर्म PDF

Step 3: दस्तावेज अपलोड करें

सभी जरूरी डॉक्यूमेंट संलग्न करें जैसे
  • प्रोजेक्ट रिपोर्ट, बैंक पासबुक, आय प्रमाण पत्र, पैन कार्ड इत्यादि।

Step 4: आवेदन सबमिट करें

फॉर्म जमा करने के बाद आपको आवेदन संख्या प्राप्त हो जायेगी।

Step 5: बैंक द्वारा जांच और स्वीकृति

बैंक आपकी पात्रता और प्रोजेक्ट रिपोर्ट के आधार पर लोन स्वीकृत करेगा।

योजना के फायदे –

मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के प्रमुख लाभ:
  • कम ब्याज दर पर लोन सुविधा
  • सरकारी सब्सिडी का लाभ
  • युवाओं को खुद का बिजनेस शुरू करने का अवसर
  • बेरोजगारी में कमी
  • ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार बढ़ावा

मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना हेल्पलाइन नंबर – 1800-180-6127

📌 निष्कर्ष :-

राजस्थान मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना राज्य के युवाओं और बेरोजगार नागरिकों के लिए एक बेहतरीन अवसर करती है। यदि आप भी अपना खुद का व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं और आर्थिक सहायता की जरूरत है, तो यह योजना आपके सपनों को साकार करने में मदद करेगी। सरकार का उद्देश्य है कि, राज्य का हर नागरिक रयुवा आत्मनिर्भर बने और रोजगार देने वाला बने, न कि केवल रोजगार ढूंढने वाला। सरकारी योजनाएं

योजना से जुडें अक्सर पूछे जाने वाले सवाल :-

Q1. क्या इस योजना में महिलाओं को विशेष लाभ मिलता है ?

हाँ, महिलाओं को प्राथमिकता और विशेष सब्सिडी का लाभ मिलता है।

Q2. आवेदन ऑनलाइन किया जा सकता है ?

जी हाँ, आवेदन ऑनलाइन और ई-मित्र केंद्र दोनों से किया जा सकता है।

Q3. लोन कितने समय में स्वीकृत होता है ?

यह आपके दस्तावेज़, सिबिल रिपोर्ट और बैंक प्रक्रिया पर निर्भर करता है, सामान्यतः कुछ सप्ताह लग सकते हैं।

 

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now