भारत सरकार द्वारा किसानों की आय बढ़ाने और खेती को ऊर्जा के मामले में आत्मनिर्भर बनाने के लिए पीएम कुसुम योजना (PM-KUSUM) शुरू की गई है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य किसानों को सौर ऊर्जा आधारित पंप उपलब्ध कराना और अतिरिक्त बिजली बेचकर उनकी आमदनी बढ़ाना है। यदि आप किसान हैं या कृषि से जुड़े हैं, तो यह योजना आपके लिए बेहद लाभकारी साबित हो सकती है।
पीएम कुसुम योजना क्या है ?
PM-KUSUM (Pradhan Mantri Kisan Urja Suraksha evam Utthaan Mahabhiyan) एक केंद्रीय योजना है, जिसके तहत किसानों को सोलर पंप लगाने और सौर ऊर्जा से बिजली उत्पादन के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। इससे किसान की डीज़ल और महंगी बिजली पर निर्भरता कम हो सकेऔर किसान आत्मनिर्भर बन सके।
पीएम कुसुम योजना के मुख्य उद्देश्य ?
किसानों को सस्ती और स्वच्छ ऊर्जा उपलब्ध कराना और नवीकरणीय ऊर्जा (Renewable Energy) को बढ़ावा देना।
डीज़ल पंपों की जगह सोलर पंप को बढ़ावा देना और कृषि क्षेत्र में डीज़ल पंपों पर निर्भरता कम करना।
किसानों की आय में अतिरिक्त स्रोत जोड़ना।
इस योजना से पर्यावरण संरक्षण और कार्बन उत्सर्जन में कमी होगी।
ग्रामीण क्षेत्रों में लोगो की ऊर्जा आत्मनिर्भरता को बढ़ाना।
किसानो को बिजली बिल से मुक्ति दिलाना।
कृषि उत्पादक किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करना।
पीएम कुसुम योजना के प्रमुख घटक ?
PM-KUSUM योजना तीन मुख्य भागों में लागू की जाती है: जैसे –
🔹 कंपोनेंट A
किसानों/संस्थाओं को ग्रिड से जुड़े सोलर प्लांट लगाने की अनुमति देना।
उत्पादित बिजली निकटतम DISCOM को बेच सकते हैं।
इस तरिके से अतिरिक्त आय का स्रोत बनता है।
🔹 कंपोनेंट B
स्टैंड-अलोन सोलर कृषि पंप की स्थापना करना।
जहां बिजली संभव ना हो , वहां उपयोगी है।
डीज़ल पंप का बेहतरीन विकल्प है।
🔹 कंपोनेंट C
मौजूदा ग्रिड-कनेक्टेड पंपों का सोलराइजेशन।
किसान अपनी आवश्यकता के अनुसार बिजली इस्तेमाल कर सकते हैं।
पीएम कुसुम योजना के तहत किसानों को आकर्षक सब्सिडी मिलती है:
🔸 केंद्र सरकार: लगभग 30%
🔸 राज्य सरकार: लगभग 30%
🔸 किसान का हिस्सा: लगभग 40% (जिसमें बैंक लोन भी मिल सकता है)
यानी किसान को कुल लागत का केवल एक छोटा हिस्सा ही देना पड़ता है।
योजना से किसानों को होने वाले फायदे ?
किसानों को सिंचाई के लिए दिन में मुफ्त/सस्ती बिजली मिलेगी
इंजन के डीज़ल खर्च में भारी बचत
अतिरिक्त बिजली बेचकर आय अर्जित करना
सौर ऊर्जा मे कम रखरखाव और लंबी उम्र
इस योजना से पर्यावरण के अनुकूल खेती होगी
किसानों को बिजली कटौती की समस्या से राहत
पात्रता (Eligibility) :
आवेदक भारतीय किसान होना चाहिए
स्वयं की कृषि भूमि होना आवश्यक है।
बिजली कनेक्शन (कंपोनेंट C के लिए है)
राज्य सरकार की निर्धारित शर्तें पूरी करना
पीएम कुसुम योजना में आवेदन कैसे करें ?
अपने राज्य की नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग की वेबसाइट पर जाएँ – Click here
PM-KUSUM योजना का आवेदन फॉर्म भरें
जरूरी दस्तावेज अपलोड करें
आवेदन स्वीकृत होने पर सब्सिडी प्रक्रिया शुरू होगी
अधिकृत वेंडर द्वारा सोलर पंप लगाया जाएगा
महत्वपूर्ण दस्तावेज :
आधार कार्ड
भूमि के कागजात
बैंक पासबुक
मोबाइल नंबर
पासपोर्ट साइज फोटो
बिजली कनेक्शन विवरण (यदि लागू हो)
आवेदन के समय ध्यान रखने योग्य बातें ?
आवेदन केवल आधिकारिक पोर्टल से ही करें
अधिकृत वेंडर से ही पंप लगवाएँ
राज्य अनुसार सब्सिडी प्रतिशत बदल सकता है
समय-समय पर योजना के दिशा-निर्देश अपडेट होते रहते हैं, जानकारी रखे
निष्कर्ष :-
पीएम कुसुम योजना किसानों के लिए एक क्रांतिकारी पहल है, जो सोलर पंप के माध्यम से सिंचाई को सस्ता बनाती है और अतिरिक्त बिजली बेचकर आय का नया रास्ता खोलती है। इससे न केवल किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, बल्कि देश में स्वच्छ ऊर्जा को भी बढ़ावा मिलेगा। यदि आप खेती करते हैं, तो इस योजना का लाभ जरूर उठाएँ।